लाइव न्यूज़ :

साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 27, 2021 17:22 IST

Open in App

नोएडा, 27 जनवरी विभिन्न बैकों के ग्राहकों के क्रेटिड और डेबिट कार्ड की जानकारी प्राप्त करके करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक गिरोह के चार कथित बदमाशों को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की नोएडा की एसटीएफ इकाई ने मंगलवार रात गिरफ्तार किया। इनकी गिरफ्तारी फरीदाबाद से हुई है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश(एसटीएफ) के एसपी कुलदीप नारायण ने बताया कि विगत कुछ दिनों से एसटीएफ उत्तर प्रदेश को विभिन्न बैंकों के डेबिट व क्रेडिट कार्ड धारकों का डेटा प्राप्त कर, धोखाधड़ी से ग्राहकों के ओटीपी हासिल करके लाखों रूपये की साइबर ठगी की जानकारी मिल मिल रही थी।

उन्होंने बताया कि इस सूचना के आधार पर एसटीएफ ने मामले की जांच शुरू की। देर रात एसटीएफ की नोएडा इकाई को सूचना मिली कि ठगी की रकम का बंटवारा करने के लिए इस गिरोह के सदस्य फरीदाबाद स्थित एक मकान में जमा हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर छापेमारी की गई।

उन्होंने बताया कि वहां से सौरव भारद्वाज, आस मोहम्मद उर्फ आशू, लखन गुप्ता तथा शिवम गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इनके पास से एक लैपटॉप, 14 मोबाइल फोन ,एक डायरी, एक स्कॉर्पियो कार, एक होंडा सिटी और 6,59,000 रुपये नकद राशि बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि इस गिरोह में कुछ और लोग भी शामिल है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा