लाइव न्यूज़ :

पूर्व नक्सली कमांडर को पुलिस ने गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: November 11, 2020 22:47 IST

Open in App

गोंडिया, 11 नवंबर महाराष्ट्र के गोंडिया जिले की पुलिस ने छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से नक्सलियों के पूर्व कमांडर को गिरफ्तार किया है। पैंतालीस वर्षीय इस नक्सली पर 12 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी ने बुधवार को बताया कि रमेश उर्फ हिदमा मडावी को गोंडिया लाकर अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया।

अधिकारी ने कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर सी-60 के आठ कमांडो के दल ने छत्तीसगढ़ पुलिस एवं सीआरपीएफ की सहायता से सुकमा जिले से रमेश को पकड़ा।

उन्होंने कहा कि आरोपी 1998 से 2010 के बीच सक्रिय था और बाद में भूमिगत हो गया था। पुलिस उसे तलाश रही थी। आरोपी नक्सली 13 से अधिक मामलों में वांछित था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL Auction 2026: नीलामी में आज बिकने वाले 5 टॉप सबसे महंगे खिलाड़ी, देखिए सूची

भारतकौन हैं ऋतुराज सिन्हा?, नितिन नबीन की जगह दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी

क्रिकेटIPL 2026 Auction: सीएसके ने ढूंढ लिया जडेजा का रिप्लेसमेंट, IPL ऑक्शन के इतिहास का सबसे महंगा अनकैप्ड प्लेयर

क्रिकेटIPL Auction 2026: बेस प्राइस 30 लाख और बिके 14.20 करोड़, कौन हैं कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर?

कारोबारयूपी में पीएम फसल बीमा योजना में हुआ करोड़ों का घोटाला?, खेत मालिक को पता नहीं, पर राशि हड़पी

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद का रहने वाला था बोंडी बीच शूटर साजिद अकरम, उसका बेटा ऑस्ट्रेलियाई नागरिक, तेलंगाना पुलिस ने की पुष्टि

भारतभाजपा को मां के समान मानते?, बिहार प्रमुख संजय सरावगी बोले-आगे बढ़ाने की दिशा में ईमानदारी से काम करेंगे

भारतहरियाणा सरकारः 23वां जिला हांसी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

भारतआतंकी मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए जवान अमजिद अली, पुलिस ने शहादत को किया सलाम

भारतमहिला डॉक्टर का हिजाब हाथों से खींचकर हटाने से विवादों में घिरे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विपक्ष हमलावर