लाइव न्यूज़ :

नोएडा में पुलिस ने अलग अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: March 20, 2021 15:57 IST

Open in App

नोएडा, 20 मार्च उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 20 थाने की पुलिस ने हरौला गांव में रहने वाली एक किशोरी के साथ कथित रूप से बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि हरौला गांव में रहने वाली एक किशोरी के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले नूर आलम नामक युवक ने 12 मार्च को कथित रूप से बलात्कार किया था। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट 18 मार्च को पीड़िता के परिजनों ने थाना सेक्टर 20 में दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने बीती रात आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस बीच पुलिस आयुक्त के कार्यालय से से मिली जानकारी में कहा गया है कि बीटा-2 थाना पुलिस ने दो शातिर लुटेरे को आज गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लूटा हुआ एक मोबाइल फोन तथा अवैध हथियार बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि नोएडा के थाना जेवर पुलिस ने शनिवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर एक शातिर बदमाश को देसी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया । पुलिस ने बताया कि बदमाश की पहचान हुकुमचंद शर्मा नामक बदमाश को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना फेस-3 पुलिस ने बीती रात को गश्त के दौरान दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनके पास से लूटे हुए छह मोबाइल फोन, चाकू तथा लूट में प्रयोग होने वाली मोटरसाइकिल बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि फेस-3 पुलिस ने ही शुक्रवार की रात राम प्रकाश नामक एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर, उसके पास से चोरी के चार दोपहिया वाहन बरामद किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने एनसीआर में वाहन चोरी की दर्जनों वारदात करनी स्वीकार की है।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंद्र ने बताया कि नोएडा में सब्जी खरीदने गए एक इंजीनियर से 14 मार्च को अज्ञात बदमाशों द्वारा उनकी कार की लूट के मामले में, पुलिस ने आज एक बदमाश का स्केच जारी कर उसके बारे में जानकारी देने वालों को उचित इनाम देने की घोषणा की है।

पुलिस ने बताया कि इस बीच, थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर 76 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली महिला की सोशल मीडिया पर उनके नाम से नकली प्रोफाइल बनाकर महिला की अश्लील फोटो डालने का मामला सामने आया है और पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाली एक 15 वर्षीय छात्रा कल से लापता है और उसके परिजनों ने मामले में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र से लापता युवक का शव थाना जारचा क्षेत्र के एक नहर में शुक्रवार शाम मिला । उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहान दानिश (30) के रूप में की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?