लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने वसूली के आरोपी शख्स और उसकी पत्नी को नाटकीय ढंग से किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 30, 2021 14:43 IST

Open in App

मुंबई, 30 मई वसूली करने का एक आरोपी तथाा उसकी पत्नी अलग-अलग घटनाओं में नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिए गए। दोनों मुंबई में पुलिस से भागने की कोशिश कर रहे थे।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आरोपी संतोष कुमार रामप्रताप सिंह उर्फ बबलू ठाकुर को बृहस्पतिवार को पीछा करने के बाद एक कार से पकड़ लिया गया जबकि उसकी पत्नी रीता सिंह को उस समय पकड़ा गया जब वह शुक्रवार को दादर रेलवे स्टेशन पर एक चलती ट्रेन के आगे कूद गयी।

दादर की राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को बृहस्पतिवार को सूचना मिली की वसूली, लूट, आपराधिक षडयंत्र तथा अन्य अपराधों में आरोपी ठाकुर उपनगर गोवंडी के पास एक व्यक्ति से मिलने जा रहा है और वह पड़ोसी ठाणे जिले में एक टोल प्लाजा के जरिए शहर से भागने की फिराक में है।

यह सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जाल बिछाया लेकिन जब ठाकुर ने पुलिस को देखा तो उसने एक कार में भागने की कोशिश की।

अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दो पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया और विभिन्न ‘नाकाबंदी’ पर अपने सहकर्मियों को भी सतर्क कर दिया।

जैसे ही उसकी कार ठाणे में आनंद नगर टोल नाका के पास पहुंची तो मोटरसाइकिल पर आए पुलिसकर्मियों ने उसकी कार की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और उसे पकड़ लिया।

अधिकारी ने बताया कि ठाकुर को दादर जीआरपी के पास लाया गया और गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि इससे पहले मामले की जांच के सिलसिले में पुलिस ने उसकी पत्नी को कई बार बुलाया लेकिन वह हर बार कोई बहाना बना देती। खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे शुक्रवार को पड़ोसी नवी मुंबई में जुईनगर से पकड़ लिया।

दादर जीआरपी के पास लाए जाने के बाद उसने पुलिस को चकमा दे दिया और भागने की कोशिश में ठाणे जाने वाली एक ट्रेन के आगे कूद गई।

उन्होंने बताया कि मोटरमैन ने ट्रेन की गति धीमी की और सही समय पर ट्रेन रोक दी।

अधिकारी ने बताया कि महिला को मामूली चोटें आयी हैं और उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि ठाकुर और उसकी पत्नी दोनों वसूली तथा लूट जैसी आपराधिक गतिविधियों में कथित तौर पर शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे