लाइव न्यूज़ :

रेव पार्टी कर रहे एक विदेशी मॉडल और 15 रईसजादो को पुलिस ने गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: May 30, 2021 23:46 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 30 मई फेस-2 थानाक्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी में बीती रात को रेव पार्टी कर रहे एक विदेशी मॉडल और 15 रईसजादो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनमें 12 लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम तथा तीन लोगों के खिलाफ आबकारी, एनडीपीएस एवं पासपोर्ट संबंधित अनियमितता की धारा के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि 29 मई की देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 93 स्थित एटीएस सोसाइटी में कुछ लोग तेज म्यूजिक बजाकर पार्टी कर रहे हैं और उसमें नशीली वस्तुओं का भी प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां पर छापा मारा। अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने मौके से मकान मालिक एमबी मालिक, यूक्रेन की रहने वाली विदेशी मॉडल एलेक्स, रंजीत, कुणाल अहूजा, तुषार चावला, पंकज अरोड़ा, वनीत सिंह, विनीत गुप्ता, कपिल कुमार, आकाश, शनि कात्याल, कनिका महाजन, दीपिका गोयल, मुस्कान राठी, रिवीलिन कौर को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि 12 लोगों को पुलिस ने लॉकडाउन एवं महामारी अधिनियम का उल्लंघन करने सहित विभिन्न धाराओं में तथा तीन लोगों को पुलिस ने अवैध शराब , गाजा, आपत्तिजनक वस्तु रखने, पासपोर्ट अधिनियम का उल्लंघन करने की धारा में गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को मौके से भारी मात्रा में शराब, गांजा, हुक्का व कई आपत्तिजनक वस्तुएं प्राप्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग अवैध रूप से यहां पर रेव पार्टी कर रहे थे।

अपर उपायुक्त ने बताया कि यह पार्टी मकान मालिक एमबी मलिक, उसकी पत्नी तथा विदेशी मॉडल एलेक्स ने आज आयोजित किया था। उन्होंने बताया कि पुलिस इन से गहनता से पूछताछ कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो