लाइव न्यूज़ :

मंगलुरु से पुलिस ने श्रीलंका के 38 नागरिकों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 12, 2021 16:42 IST

Open in App

मंगलुरु, 11 जून मंगलुरु में अवैध रूप से एक महीने से ज्यादा समय तक रहने के आरोप में श्रीलंका के 38 नागरिकों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि शहर की अपराध शाखा ने तमिलनाडु पुलिस और खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर निजी लॉज और घरों से ये गिरफ्तारियां की। उन्होंने बताया कि इन अवैध आव्रजकों को कथित तौर पर कनाडा में नौकरी दिलाने के वादे पर यहां लाया गया था।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि श्रीलंका के नागरिकों को पहले नाव से तमिलनाडु के थूथुकुडी 17 मार्च को लाया गया था। इसके बाद ये समुद्र के रास्ते कनाडा जाने वाले थे। पुलिस ने बताया कि लेकिन विधानसभा चुनाव की वजह से तमिलनाडु में कड़ी निगरानी रखी जा रही थी और ऐसे में इन्हें पहले बेंगलुरु भेजा गया और फिर मंगलुरु लाया गया। इन श्रीलंकाई नागरिकों के अनुसार इनसे कनाडा तक की यात्रा के लिए श्रीलंका की मुद्रा में 10 लाख रुपये की राशि बिचौलियों ने ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया