लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद के होटल में छापेमारी कर पुलिस ने 37 लोगों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: August 1, 2021 19:22 IST

Open in App

फरीदाबाद, एक अगस्त थाना कोतवाली क्षेत्र में नीलम बाटा रोड स्थित बालाजी होटल में शनिवार देर रात पुलिस ने छापेमारी कर 37 लोगों को शराब पार्टी और कुछ को आपत्तिजनक कृत्य करते हुए गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गिरफ़्तार किए गए 37 आरोपियों में 24 युवकों और 13 युवतियां शामिल है। गिरफ्तार 24 युवकों में से एक को छोडक़र सभी आरोपी फरीदाबाद के रहने वाले हैं। आरोपी नवीन दिल्ली का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार 13 युवतियों में से 12 दिल्ली की और एक युवती उत्तर प्रदेश की रहने वाली है।

प्रवक्ता ने बताया कि कोतवाली थाना प्रभारी को गुप्त सूत्रों से होटल में अनैतिक कार्य किए जाने की जानकारी मिली थी। साथ ही बताया कि थाना प्रभारी ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी जिस पर पुलिस आयुक्त ने सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कोतवाली थाना प्रभारी अर्जुन ने महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर इंदु बाला और उनकी टीम को साथ लेकर होटल पर छापेमारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया और दो पुलिसकर्मियों को नकली ग्राहक बनाकर होटल में भेजा ताकी आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया जा सके।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने होटल संचालक आरोपी विजय, करण, और दिल्ली से युवतियों को बुलाने वाली एक युवती को जेल भेज दिया और अन्य को अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल