लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के बेगमपुर में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 2, 2021 19:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अप्रैल दिल्ली के बेगमपुर इलाके में शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के बाद हत्या, हत्या के प्रयास और डकैती के मामलों में वांछित दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने दावा किया है महेश उर्फ भोली और मोहित उर्फ दीपक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास, कार चोरी, लूटपाट के पांच मामलों की गुत्थी सुलझा ली।

पुलिस ने बताया कि नरेला पुलिस थाने ने महेश 70 से ज्यादा अपराध के मामलों में शामिल रहा है। वहीं, उसका सहयोगी मोहित 25 से ज्यादा मामलों में शामिल रहा है। पिछले साल जेल से निकलने के बाद दोनों ‘कुख्यात’ चोर फिर से अपराध के रास्ते पर चल पड़े थे।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को इन दोनों के रोहिणी के हेलीपैड रोड के जरिए रोहतक जाने की गुप्त जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने बृहस्पतिवार को इन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आरोपी को रोककर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया लेकिन दोनों ने पिस्तौल निकाल ली और पुलिस कर्मियों पर पांच गोलियां चलाईं।

उन्होंने बताया कि सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार के बुलेटप्रूफ जैकेट पर दो गोलियां लगीं। वहीं, एक अन्य गोली हेड कांस्टेबल सचिन के बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने आत्मरक्षा में तीन गोलियां चलाईं। गोली आरोपियों के पैर में लगी। इसके बाद इलाज के लिए दोनों को निकट के एक अस्पताल में भर्ती किया गया। उनके पास से एक मोटरसाइकिल, दो पिस्तौल और पांच कारतूस बरामद किये गए। आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?