लाइव न्यूज़ :

मेनका के कथित फोन के बाद पुलिस ने कुत्ते को घायल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: June 21, 2021 13:18 IST

Open in App

सीतापुर (उप्र), 21 जून सुलतानपुर से भारतीय जनता पार्टी की सांसद और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी का एक कथित ऑडियो जिले में खूब चर्चित हुआ है जिसमें सांसद को सीतापुर के कोतवाली प्रभारी (एसओ) को एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने का निर्देश देते हुए सुना जा सकता है। फोन पर कथित तौर पर निर्देश दिये जाने के बाद सीतापुर की कोतवाली पुलिस ने ग्वाल मंडी क्षेत्र के एक व्यक्ति के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ऑडियो में कथित तौर पर मेनका गांधी ने सीतापुर कोतवाली के एसओ को एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया जिसने कुत्ते के पैर को डंडे से मारकर घायल कर दिया था। कथित ऑडियो के अनुसार सांसद ने न केवल एसओ को अपनी ओर से आरोपी को थप्पड़ मारने के लिए कहा, बल्कि कुत्ते की चोट के इलाज का खर्च भी आरोपी से लेने को कहा। हालांकि, पुलिस ने उक्त ऑडियो की प्रामाणिकता पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

एसओ कोतवाली टीपी सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ‘‘रविवार शाम को एक स्थानीय व्यक्ति कोतवाली आया और उसने अपना फोन देकर मुझे सांसद मेनका गांधी से बात करने को कहा जो पहले से ही फोन पर थीं। बातचीत के दौरान उन्‍होंने मुझे ग्वाल मंडी क्षेत्र के आरोपी रमेश वर्मा को गिरफ्तार करने और उसके खिलाफ उचित कार्रवाई करने के लिए कहा, जिसने एक कुत्ते को डंडे से मारकर घायल कर दिया था। यह घटना 18 जून को हुई थी लेकिन इसकी शिकायत 20 जून को स्थानीय पशु अधिकार कार्यकर्ता मेराज अहमद ने पुलिस को दी।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस जांच के लिए गई लेकिन आरोपी घर पर नहीं था। फिलहाल पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी रमेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है और कुत्ता सुरक्षित है जिसका पशु चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। कथित ऑडियो की प्रामाणिकता के सवाल पर टीपी सिंह ने बताया कि बातचीत दूसरे के फोन से हुई थी इसलिए वह उस पर टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो