लाइव न्यूज़ :

सरायकेला में पुलिस ने पौने तीन लाख की ब्राउन शुगर के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: December 13, 2020 21:13 IST

Open in App

सरायकेला, 13 दिसंबर सरायकेला पुलिस ने रविवार को सरायकेला-खरसावां जिले की आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती की रहने वाली नगमा खातून उर्फ लाली नामक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 60 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की।

सरायकेला जिले के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अर्सी ने बताया कि पकड़ी गयी महिला तस्कर की गतिविधियों पर संदेह होने के बाद उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान उसके पास से 60 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई जिसकी बाजार में कीमत दो लाख 70 हजार रुपये आंकी गयी है।

उन्होंने बताया कि जितनी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद हुई है उससे 700-800 पुड़िया बनती है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में कई बड़े मादक द्रव्य तस्करों की गिरफ्तारी के बाद नये तस्कर इस धंधे में उभरने की कोशिश कर रहे हैं। महिला से पूछताछ हो रही है कि वह ब्राउन शुगर को कहां-कहां सप्लाई करती थी।

उन्होंने बताया कि जिले में तस्करों की बढ़ी सक्रियता के बाद पिछले दिनों ही जिला पुलिस ने कुख्यात तस्कर डॉली परवीन को गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित