लाइव न्यूज़ :

हिज्बुल आतंकी जुनैद फारूक पंडित अरेस्ट, अनंतनाग और पुलवामा में दो दिन में पांच आतंकी ढेर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 22, 2020 15:30 IST

जम्मू-कश्मीर में दो दिन में पांच आतंकी मारे गए हैं। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर में बिजबेहरा के संगम इलाके में रात को हुई।

Open in App
ठळक मुद्देमारे गए आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा के थे। उनकी पहचान कर ली गई है।मुठभेड़ स्थल से हथियार बरामद किए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने हिज्बुल मुजाहिदीन के स्थानीय आतंकवादी जुनैद फारूक पंडित को गिरफ्तार किया। बारामूला जिले के टपर पत्तन में उस पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था।

डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि बारामूला पुलिस ने हिज्बुल के एक आतंकी जुनैद फारूक पंडित को भी गिरफ्तार किया है। डीजीपी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकियों नवीद अहमद भट्ट उर्फ फुरकान और आकिब यासीन भट्ट को बीती रात एक ऑपरेशन में मार गिराया। ये दोनों कई आतंकी गतिविधियों में संलिप्त थे।

जम्मू-कश्मीर में दो दिन में पांच आतंकी मारे गए हैं। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर में बिजबेहरा के संगम इलाके में रात को हुई। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा के थे। उनकी पहचान कर ली गई है। मुठभेड़ स्थल से हथियार बरामद किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादी मारे गए।

मारे गए आतंकवादियों में संगठन का एक स्वयंभू कमांडर भी शामिल है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के बारे में सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने मंगलवार देर रात त्राल में तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई।

पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि त्राल क्षेत्र में अभियान में हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादी मारे गए। सिंह ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान जहांगीर अहमद वानी, राजा उमर मकबूल और सदात अहमद के रूप में हुयी है।

वानी ने हम्माद के मारे जाने के बाद क्षेत्र में संगठन की कमान संभाली थी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से दो एके राइफल, एक पिस्तौल और दो हथगोले सहित अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। डीजीपी ने कहा कि पिछले महीने से विभिन्न मुठभेड़ों में 23 आतंकवादियों का सफाया किया गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तानअफगानिस्तानअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया