लाइव न्यूज़ :

आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने को लेकर पुलिस, सेना सतर्क: पुलिस महानिरीक्षक

By भाषा | Updated: January 11, 2021 21:02 IST

Open in App

जम्मू, 11 जनवरी नियंत्रण रेखा के पार से जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की आतंकवादियों की कोशिश नाकाम करने को लेकर पुलिस और सेना पूरी तरह सतर्क है। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह बात कही।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सीमा से सटे जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवाद को दोबारा बढ़ावा देने के प्रयास किए गए थे। पिछले कुछ महीनों में मेंढर-पुंछ जिले में छह आतंकवादियों और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुंछ जिले की सुरक्षा व्यवस्था एवं आतंकवाद-रोधी अभियानों का जायजा लेने पहुंचे जम्मू संभाग के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने कहा, '' हमारे पास सूचनाएं हैं कि आतंकवादी घुसपैठ के इरादे से नियंत्रण रेखा के पास एकत्र हुए हैं। उनके प्रयास को विफल करने के लिए पुलिस और सेना पूरी तरह सतर्क है।''

उन्होंने कहा कि मेंढर-पुंछ सीमाक्षेत्र में पिछले करीब 10-12 वर्षों से शांति हैं।

सिंह ने कहा, '' यहां कोई आतंकवादी गतिविधियां नहीं थीं। हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी और युवाओं की भर्ती के जरिए इस क्षेत्र में आतंकवाद को दोबारा बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया