लाइव न्यूज़ :

सुशील कुमार से हिरासत में और पूछताछ की पुलिस की अर्जी खारिज, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: June 2, 2021 21:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून दिल्ली की एक अदालत ने छत्रसाल स्टेडियम में एक युवा पहलवान की कथित हत्या के मामले में ओलंपिक पदक विजेता कुश्ती खिलाड़ी सुशील कुमार को बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सुशील से तीन दिन और हिरासत में पूछताछ की दिल्ली पुलिस की अर्जी को अदालत ने खारिज कर दिया।

सुशील कुमार को चार दिन की पुलिस की हिरासत समाप्त होने पर मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट रश्मि गुप्ता के सामने पेश किया गया था। अदालत ने कुश्ती खिलाड़ी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सुशील कुमार पर हत्या, गैर-इरादतन हत्या और अपहरण के आरोप हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान सुशील को 23 मई को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद अदालत ने सुशील कुमार को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था जिसे बाद में चार दिन और बढ़ा दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू