लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस के पहले कई जगहों पर बम होने की अफवाह के बाद पुलिस सतर्क

By भाषा | Updated: January 23, 2021 13:51 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),23 जनवरी गणतंत्र दिवस के पहले उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद,कानपुर और इलाहाबाद में इस सप्ताह बम होने की कम से कम छह अफवाहें फैलीं।

गौतमबुद्ध नगर जिले में दो दिन में दो जगहों पर बम होने की अफवाह के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस ने सभी बॉर्डरों पर सघन जांच शुरू कर दी है और यहां के विभिन्न मॉल, बाजार, होटल तथा सामरिक महत्व के प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में दो स्थानों पर बम होने की सूचना मिलने और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जिले में हाई अलर्ट घोषित कर धारा 144 लगा दी गई है।

उन्होंने बताया कि नोएडा के सभी मॉल, मेट्रो स्टेशन और बाजारों में पुलिस सघन जांच अभियान चला रही है और संदिग्ध नजर आने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस चप्पे चप्पे पर निगाह रखे हुए है।

डीसीपी ने बताया कि पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क रहने का आदेश दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है