लाइव न्यूज़ :

संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन और अधिक सख्ती करें: गहलोत

By भाषा | Updated: April 28, 2021 00:49 IST

Open in App

जयपुर, 27 अप्रैल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि वे कोरोना संक्रमण को जमीनी स्तर पर रोकने के लिए और अधिक सख्ती करें। इसके साथ ही उन्होंने आगाह किया कि जनता स्वयं अनुशासित होकर सहयोग नहीं करेगी तो राज्य सरकार और अधिक कड़े कदम उठाएगी।

अपने निवास पर समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा, “ जिस तरह से यह महामारी भयावह रूप ले रही है, उस स्थिति में संक्रमण का प्रसार रोककर ही इस पर काबू पाया जा सकता है। इसके लिए पुलिस एवं प्रशासन ‘जन अनुशासन पखवाड़े’ के दिशा-निर्देशों का पालना पूरी सख्ती के साथ कराए। कहीं भी उल्लंघन पाया जाए तो नियमों के अनुरूप सख्त कार्रवाई हो।”

उन्होंने शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोविड प्रोटोकॉल का पालना पूरी कड़ाई के साथ करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा,“ राजस्थान में संक्रमण बहुत अधिक तेजी से फैल रहा है, जिसका सबसे बड़ा कारण आमजन द्वारा कोविड अनुशासन की प्रभावी पालना नहीं करना है। यदि लोग स्वयं अनुशासित होकर इसकी गति पर नियंत्रण करने में सहयोग नहीं करेंगे तो राज्य सरकार और अधिक कड़े कदम उठाएगी।”

गहलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार को राजस्थान में संक्रमण के गंभीर हालात की वास्तविकता बताने में तीनों मंत्रियों का दिल्ली दौरा कामयाब रहा।

उन्होंने कहा कि इससे एक सकारात्मक माहौल बना है तथा अब केन्द्र सरकार प्रदेश की स्थिति पर अधिक गंभीरता से विचार कर सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में मदद करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके फलस्वरूप राज्य सरकार कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दौर में राजस्थानवासियों की जीवन रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों का और अधिक बेहतर प्रबंधन कर सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी