लाइव न्यूज़ :

मेरठ में ओवैसी की जनसभा को पुलिस-प्रशासन ने नहीं दी मंजूरी, कार्यकर्ताओं में आक्रोश

By भाषा | Updated: November 13, 2021 16:27 IST

Open in App

मेरठ,13 नवंबर आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में नौचंदी मैदान में शनिवार को जनसभा करने की अनुमति नहीं दी गई।

पुलिस ने अनुमति नहीं होने का हवाला देकर रात में टेंट और अन्य सामान हटाने का काम शुरू किया,जिसका पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी थाने में धरना पर बैठ गए। बाद में पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार्यकर्ताओं को शांत कराया तथा सभा के लिए कोई अन्य जगह चिह्नित करने की बात पर देर रात सहमति बनी।

पुलिस अधीक्षक (शहर) विनीत भटनागर ने बताया कि नौचंदी मैदान पर जनसभा के लिए पार्टी कार्यकर्ता अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं दे पाए और न ही नगर निगम ने इसके लिए मंजूरी दी है, इसलिए नौचंदी मैदान में जनसभा की अनुमति नहीं दी गई। यदि अन्य स्थान पर पार्टी सभा आयोजित करना चाहे तो इसकी अनुमति पूर्व में ले,लेकिन कानून व्यवस्था प्रभावित न हो यह देखकर ही अनुमति प्रदान की जाएगी।

वहीं एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि यह सब राजनीतिक दबाव के चलते किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन को जनसभा से दिक्कत थी तो यह बात पहले बतानी चाहिए थी कि यहां कोई सभा नहीं होगी,जब पार्टी ने सारी तैयारी कर ली और पोस्टर-बैनर तक लगा दिए गए,तब कहा जा रहा है कि जनसभा नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग