लाइव न्यूज़ :

पोलावरम परियोजना: न्यायालय का एनजीटी के आदेश के खिलाफ अपील पर तेलंगाना को नोटिस

By भाषा | Updated: July 8, 2021 14:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जुलाई उच्चतम न्यायालय ने पोलावरम परियोजना से संबंधित एक समिति की सिफारिशों को स्वीकार करने के राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर बृहस्पतिवार को तेलंगाना सरकार और अन्य को नोटिस जारी किये।

न्यायमूर्ति एस ए नज़ीर और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की पीठ ने तेलंगाना और एनजीटी में मूल याचिकाकर्ता पोंगुलेटी सुधाकर रेड्डी को नोटिस जारी किया और इस अपील को पहले से ही लंबित इसी तरह के एक अन्य मामले के साथ जोड़ दिया।

उच्चतम न्यायालय एनजीटी के 18 सितंबर, 2020 के आदेश के खिलाफ ओडिशा सरकार की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। याचिका में दलील दी गयी है कि उसने राज्य का पक्ष सुने बिना समिति की रिपोर्ट को गलती से स्वीकार कर लिया है।

ओडिशा सरकार ने दलील दी कि उसे याचिका में पक्ष नहीं बनाया गया था, समिति में राज्य का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं था और इस मामले में उसे कोई नोटिस नहीं जारी किया गया था।

एनजीटी ने 18 सितंबर, 2020 को चार सदस्यीय संयुक्त समिति की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया था। उस समिति में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, तेलंगाना राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण और वन मंत्रालय के प्रतिनिधियों के अलावा खम्मम के जिलाधिकारी भी शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह