लाइव न्यूज़ :

पोलैंड ने कोविशील्ड को मान्यता दी, टीका लगवा चुके लोगों को पृथक-वास से छूट

By भाषा | Updated: October 22, 2021 21:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर पोलैंड ने कोविशील्ड को यूरोपीय संघ द्वारा मान्य कोविड टीकों के समकक्ष मान्यता दी है जिसके साथ यह टीका लगवाने वालों को देश में प्रवेश करने पर पृथक-वास से छूट मिल जाएगी।

भारत पहले कई यूरोपीय देशों से कोविशील्ड और भारत में उपयोग में लाये जा रहे अन्य टीकों को यूरोप की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए स्वीकार करने को कह चुका है।

यहां पोलैंड के दूतावास ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘पोलैंड ने कोविशील्ड को यूरोपीय संघ द्वारा मान्य टीकों के समकक्ष टीके के रूप में मान्यता दी है जिससे पोलैंड गणराज्य के क्षेत्र में प्रवेश करने पर पृथक-वास से छूट मिल जाती है।’’

ब्रिटेन ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि कोविशील्ड टीके की दोनों खुराक लगवा चुके भारतीयों को अब 11 अक्टूबर से ब्रिटेन में उनके आगमन पर पृथक-वास की जरूरत नहीं होगी।

ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रेजेनेका के टीके कोविशील्ड का उत्पादन देश में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कंपनी कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए