लाइव न्यूज़ :

पीओके के शरणार्थियों ने 22 अक्टूबर को मनाया काला दिवस

By भाषा | Updated: October 22, 2021 19:03 IST

Open in App

जम्मू, 22 अक्टूबर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के शरणार्थियों ने यहां 22 अक्टूबर को ‘काला दिवस’ मनाया तथा हिंदू एवं सिख समुदायों के उन सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने 1947 में जम्मू कश्मीर पर पाकिस्तानी हमले के दौरान अपनी जान गंवायी।

इन शरणार्थियों ने कहा कि उन्हें राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए जम्मू कश्मीर विधानमंडल में पीओके के लिए आरक्षित 24 खाली सीटों में कम से कम एक तिहाई उनके लिए खोल दिया जाए।

पीओके के इन विस्थापितों के संगठन एसओएस इंटरनेशनल ने 22 दिवस को ‘काला दिवस’ मनाया। इस मौके पर उन हजारों हिंदुओं एवं सिखों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी जो 1947 में जम्मू कश्मीर पर पाकिस्तानी हमले के दौरान मारे गये।

एसओएस इंटरनेशनल के अध्यक्ष राजीव चुनी ने कहा, ‘‘ जम्मू कश्मीर के अर्ध-स्वायत्त दर्जे के हटने के बाद पीओके के हजारों विस्थापित अपनी पुरानी मांगे पूरी किये जाने की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन वादे किये गये ‘अच्छे दिन’ देने के बजाय सरकार लंबे समय से उपेक्षित पीओके विस्थापित समुदाय के प्रति बिल्कुल गैरजवाबदेह बन गयी है।’’

उन्होंने कहा कि 2014 में नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन सरकार के तहत शुरू किये गये कल्याणकारी पैकेज को वर्तमान जम्मू कश्मीर प्रशासन ने ‘छोड़’ दिया है।

चुनी ने कहा कि जम्मू में 26,319 विस्थापित परिवारों में आधे को अब तक साढे पांच लाख रूपये का एकबारगी बंदोबस्त पैकेज नहीं मिला है।

उन्होंने कहा, ‘‘ फिलहाल, जम्मू के प्रांतीय पुनर्वास अधिकारी के पद के पास कार्यालय भवन, कर्मी एवं धन नहीं है। पीओके परिवारों के बच्चों को प्रवासी कश्मीरी पंडितों की तर्ज पर देशभर में उच्च, व्यावसायिक एवं प्रौद्योगिकी शैक्षणिक संस्थानों में अब तक आरक्षण नहीं मिला है।’’

उन्होंने कहा कि इस समुदाय के बेरोजगार युवकों को 8500 नौकरियां देने का निर्णय अब तक पूरा नहीं हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग