लाइव न्यूज़ :

पीओके के 'प्रधानमंत्री' ने की तीर्थयात्रियों के लिये करतारपुर जैसे गलियारे की पेशकश

By भाषा | Updated: December 16, 2018 01:43 IST

पाक अधिकृत कश्मीर के ‘‘प्रधानमंत्री’’ राजा फारूक हैदर खान ने शनिवार को कहा कि उन्होंने पाकिस्तानी सरकार को एक प्रस्ताव सौंपा है जिसमें करतारपुर गलियारे की तर्ज पर सिखों, हिंदुओं और बौद्धों के लिये धार्मिक स्थलों को खोलने की बात कही गई है।

Open in App

पाक अधिकृत कश्मीर के ‘‘प्रधानमंत्री’’ राजा फारूक हैदर खान ने शनिवार को कहा कि उन्होंने पाकिस्तानी सरकार को एक प्रस्ताव सौंपा है जिसमें करतारपुर गलियारे की तर्ज पर सिखों, हिंदुओं और बौद्धों के लिये धार्मिक स्थलों को खोलने की बात कही गई है। 

हैदर ने मीरपुर में एक कार्यक्रम में कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हिंदू, सिख और बौद्धों के करीब 600 तीर्थस्थल हैं जिनमें शारदा और अली बेग भी शामिल हैं और अधिकारी इन स्थलों के जीर्णोद्धार की योजना बना रहे हैं जिससे जम्मू कश्मीर के तीर्थयात्रियों के लिये इसे खोला जा सके।

उन्होंने कहा कि इस कदम से क्षेत्र में पर्यटन को बड़ा बढ़ावा मिलने के साथ ही दोनों देशों के लोगों और सरकारों के बीच विश्वास भी बढ़ेगा जिससे क्षेत्र के विवाद शांतिपूर्ण ढंग से हल हों। 

हैदर ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान सरकार से कहा है कि जिस तरह से हाल ही में पंजाब में सिखों के लिये करतारपुर गलियारा खोला गया है उसी तरह पीओके और जम्मू कश्मीर के बीच सभी परंपरागत मार्गों को धार्मिक यात्रियों के लिये खोला जाए।

टॅग्स :पोखरण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNational Technology Day: पीएम मोदी को याद आए अटल जी, पोखरण परमाणु परीक्षण के लिए किया नमन, देखें यह वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा