लाइव न्यूज़ :

जहरीली शराब कांड: मुख्यमंत्री ने मुरैना के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को हटाने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: January 13, 2021 19:24 IST

Open in App

भोपाल, 13 जनवरी मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 20 लोगों की मृत्यु होने की घटना को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने बुधवार को इस घटना के सभी पहलुओं पर जांच के लिये गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश राजौरा की अध्यक्षता में अधिकारियों की चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस बीच, मुख्यमंत्री ने मुरैना के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को हटाने का निर्देश दिया है ।

राजौर ने पीटीआई भाषा को बताया कि समिति के अन्य सदस्य के तौर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी-सीआईडी) ए साईं मनोहर और उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मिथिलेश शुक्ला को शामिल किया गया है।

एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘ इससे पहले इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को इस मामले की समीक्षा बैठक के बाद मुरैना के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को हटाने के आदेश दिए हैं।’’

मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में सीधे तौर पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को जिम्मेदार ठहराया जाएगा और वह ऐसे मुद्दों में 'मूक दर्शक' नहीं रहेंगे।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और आबकारी अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है तथा प्रत्येक आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

इससे पहले बुधवार सुबह को पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश हिंगणकर ने पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘सोमवार रात हुई इस घटना में छह और लोगों के दम तोड़ने के बाद मरने वालों की संख्या 14 से बढ़कर 20 हो गयी है।’’

उन्होंने बताया कि इसके अलावा संदिग्ध जहरीली शराब पीने से बीमार हुए 21 लोगों का फिलहाल मुरैना और ग्वालियर में उपचार चल रहा है।

मालूम हो कि सोमवार रात को मुरैना जिला मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूर मानपुर और पहावाली गांव में अवैध जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गयी थी और कई लोग बीमार हो गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह