लाइव न्यूज़ :

बेटे को खिलाकर खुद भी खाया जहर, मां की मौत

By भाषा | Updated: January 20, 2021 23:35 IST

Open in App

हमीरपुर (उप्र), 20 जनवरी हमीरपुर जिले के ललपुरा थाना क्षेत्र में कथित रूप से पति से विवाद से क्षुब्ध एक महिला ने बुधवार दोपहर अपने चार साल के बेटे को जहर खिलाने के बाद खुद भी जहर खा लिया। पुलिस ने बताया कि इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी और नाजुक हालत में उसके बेटे का इलाज चल रहा है।

ललपुरा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दुर्गविजय सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर सहुरापुर गांव में महिला सोनी (30) ने अपने चार साल के बेटे शनि को जहर खिलाने के बाद खुद भी जहर खा लिया। सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी (सोनी की) मौत हो गयी और उसके बेटे शनि का गंभीर हालत में अभी इलाज चल रहा है।

उन्होंने मृत महिला के पिता मर्री निषाद के हवाले से बताया कि सात माह पूर्व पति से विवाद की वजह से सोनी का ससुर उसे मायके छोड़ गया था, तब से वह यहीं रह रही थी। पुलिस के अनुसार छह माह पूर्व उसने मायके में ही बेटी को जन्म दिया था, तब भी ससुराल पक्ष से कोई नहीं आया। संभवतः इसी से नाराज होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठाया है।

एसएचओ ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos