मशहूर शायर मुनव्वर राणा पर एफआईआर दर्ज, फ्रांस के बहाने आतंकियों के समर्थन का आरोप

By स्वाति सिंह | Updated: November 2, 2020 16:03 IST2020-11-02T13:34:13+5:302020-11-02T16:03:02+5:30

मुनव्वर राणा ने आतंकी हमले को सही ठहराते हुए उसका बचाव किया था। उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब का कार्टून बनाकर उस युवा को इतना मजबूर किया गया कि वह किसी का कत्ल कर बैठा। अगर उस छात्र की जगह मैं रहा होता तो मैं भी कत्ल कर बैठता।

poet Munawar Rana lodged an FIR, accused of supporting terrorists on the pretext of France | मशहूर शायर मुनव्वर राणा पर एफआईआर दर्ज, फ्रांस के बहाने आतंकियों के समर्थन का आरोप

यह पूरा विवाद पेरिस के उपनगरीय इलाके में एक शिक्षक की हत्या के बाद शुरू हुआ

Highlightsमशहूर शायर मुनव्वर राना के खिलाफ लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। CM आदित्यनाथ के निर्देश के बाद मुनव्वर राणा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

लखनऊ: फ्रांस में आतंकी हमले पर विवादित बयान देने वाले मशहूर शायर मुनव्वर राणा के खिलाफ लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद मुनव्वर राणा के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

बता दें कि मुनव्वर राणा ने आतंकी हमले को सही ठहराते हुए उसका बचाव किया था। उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब का कार्टून बनाकर उस युवा को इतना मजबूर किया गया कि वह किसी का कत्ल कर बैठा। अगर उस छात्र की जगह मैं रहा होता तो मैं भी कत्ल कर बैठता। बात पैगंबर साहब की ही नहीं है। कोई अगर भगवान राम का विवादित कार्टून बनाता तो भी मैं यही करता।

राणा का कहना है कि मजहब मां की तरह है। मजहब से लोगों की आस्थाएं जुड़ी होती हैं। इससे खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। किसी को इतना नहीं उकसाना चाहिए कि वह कत्ल करने पर आमादा हो जाए। मुसलमानों को चिढ़ाने के लिए फ्रांस में ऐसा कार्टून बनाया गया।

गौरतलब है कि यह पूरा विवाद पेरिस के उपनगरीय इलाके में एक शिक्षक की हत्या के बाद शुरू हुआ, जिसने पैगंबर मोहम्मद के कार्टून अपने विद्यार्थियों को दिखाए। बाद में उसकी सिर काटकर हत्या कर दी गई। शिक्षक की हत्या के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ओर से की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मुस्लिम देशों के बीच फ्रांस के खिलाफ माहौल बनता जा रहा है।

Web Title: poet Munawar Rana lodged an FIR, accused of supporting terrorists on the pretext of France

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे