लाइव न्यूज़ :

शायर मुनव्वर राना की बेटी उरुसा ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

By भाषा | Updated: July 18, 2021 11:25 IST

उरुसा राना ने आरोप लगाया कि जब वह गांधी प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन से पहले प्रियंका का अभिवादन करने उनके नजदीक पहुंचीं तो लल्लू ने उन्हें बेइज्जत करके वहां से चले जाने को कहा।

Open in App
ठळक मुद्देलल्लू ने इन आरोपों को गलत बताया है। आज जिस तरह उन्होंने बर्ताव किया उससे वह बहुत आहत हैं।लखनऊ में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शन की बारी थी तब लल्लू उनसे सहयोग मांगते थे।

लखनऊः उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की मध्य जोन इकाई की उपाध्यक्ष और मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी उरुसा राना ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के लखनऊ में धरने के दौरान दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया।

लल्लू ने इन आरोपों को गलत बताया है। उरुसा ने आरोप लगाया कि जब वह गांधी प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन से पहले प्रियंका का अभिवादन करने उनके नजदीक पहुंचीं तो लल्लू ने उन्हें बेइज्जत करके वहां से चले जाने को कहा।

उरूसा ने कहा कि जब लखनऊ में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शन की बारी थी तब लल्लू उनसे सहयोग मांगते थे। आज जिस तरह उन्होंने बर्ताव किया उससे वह बहुत आहत हैं।

उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उरुसा के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था। उरुसा पार्टी की सम्मानित पदाधिकारी हैं और उनका अपमान करने का कोई सवाल ही नहीं उठता। लल्लू ने कहा कि बल्कि खुद उन्होंने ही प्रियंका से उरुसा का परिचय कराया था। उरुसा खुद को जहां से हटाए जाने की बात कर रही हैं वहां प्रियंका के अलावा किसी और को नहीं बैठना था।

टॅग्स :कांग्रेसउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावप्रियंका गांधीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह