लाइव न्यूज़ :

कवि डॉ कुंवर बेचैन का कोरोना संक्रमण से निधन

By भाषा | Updated: April 29, 2021 16:30 IST

Open in App

नोएडा, 29 अप्रैल साहित्य जगत के सशक्त हस्ताक्षर एवं देश दुनिया में उत्तर प्रदेश को पहचान दिलाने वाले लेखक व कवि डॉ कुंवर बेचैन की बृहस्पतिवार को नोएडा के कैलाश अस्पताल में कोविड-19 के संक्रमण की वजह से उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। उनके निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

करीब 2 सप्ताह पहले कोरोना संक्रमित होने के बाद डॉ कुंवर बेचैन को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत धीरे-धीरे सुधर रही थी, लेकिन बुधवार रात को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, तथा उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। बृहस्पतिवार दोपहर को उनका निधन हो गया।

युवा कवि डॉक्टर कुमार विश्वास ने डॉ बेचैन के निधन की जानकारी ट्वीट करके दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘ मेरे कक्षागुरु, मेरे शोधआचार्य, मेरे चाचा जी, हिंदी गीत के राजकुमार और अनगिनत शिष्यों के जीवन में प्रकाश भरने वाले डॉ कुंवर बेचैन ने ईश्वर के सुरलोक की ओर प्रस्थान किया। कोरोना ने मेरे मन का एक कोना मार दिया।’’

डॉ बेचैन कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। उन्हें नोएडा व गाजियाबाद में कहीं पर अस्पताल में बेड नहीं मिल रहा था। तब प्रखर कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट करके लोगों से मदद मांगी थी। गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा ने उनके ट्वीट का संज्ञान लिया, उन्हें सेक्टर 27 स्थित अपने अस्पताल में भर्ती करवाया।

डॉ कुंवर बेचैन गाजियाबाद के नेहरू नगर में रहते थे। उनकी पत्नी भी कोविड-19 से संक्रमित हैं, उनका उपचार सूर्या अस्पताल में चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे