कवि अशोक चक्रधर, उनकी पत्नी सड़क दुर्घटना में घायल
By भाषा | Updated: August 22, 2021 17:06 IST2021-08-22T17:06:26+5:302021-08-22T17:06:26+5:30

कवि अशोक चक्रधर, उनकी पत्नी सड़क दुर्घटना में घायल
पद्मश्री से सम्मानित कवि अशोक चक्रधर और उनकी पत्नी रविवार को जिले के सहारनपुर-मुजफ्फरनगर राजकीय राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर अशोक चक्रधर पत्नी के साथ दिल्ली से मसूरी जा रहे थे, रास्ते में देवबंद फ्लाईओवर के पास सामने से आ रही एक कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने पीटीआई/भाषा को बताया कि चक्रधर दंपति को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई और वे दूसरी कार से दिल्ली रवाना हो गए। पुलिस इस संबंध में आगे की औपचारिकताएं पूरी कर रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।