लाइव न्यूज़ :

नोएडा हवाईअड्डे और फिल्म सिटी के बीच चलेगी पॉड टैक्सी

By भाषा | Updated: July 14, 2021 10:10 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 14 जुलाई यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) नोएडा हवाईअड्डे तथा फिल्म सिटी के बीच पर्सनल रैपिड ट्रांजिट यानी पॉड टैक्सी सेवा मुहैया कराने की योजना बना रहा है।

यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह ने बताया कि नोएडा हवाईअड्डे और फिल्म सिटी के बीच पॉड टैक्सी चलाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईपीआरसीएल) को दी गई थी और उसने परियोजना रिपोर्ट बना कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, पॉड टैक्सी फिल्म सिटी सेक्टर 21 से शुरू होगी और सेक्टर 28, 29 ,30, 32 एवं 33 से होते हुए नोएडा हवाईअड्डे तक जाएगी।

उन्होंने बताया कि नोएडा हवाईअड्डे से फिल्म सिटी की दूरी 6.5 किलोमीटर है। ग्रेटर नोएडा से नोएडा हवाईअड्डे तक प्रस्तावित मेट्रो मार्ग पर फिल्म सिटी के बाद अगला पड़ाव सीधे हवाईअड्डा है। उन्होंने कहा कि फिल्म सिटी की वजह से आसपास का क्षेत्र पर्यटन केंद्र के रूप में भी विकसित होगा, जिससे पर्यटकों का आवागमन काफी बढ़ेगा। इसे देखते हुए फिल्म सिटी से यीडा के सेक्टरों को जोड़ते हुए पॉड टैक्सी चलाने का निर्णय लिया गया है।

सिंह ने बताया कि पॉड टैक्सी सेवा 14.5 किलोमीटर के क्षेत्र में मुहैया कराई जाएगी और 2025 तक शुरू करने का लक्ष्य है। परियोजना रिपोर्ट में पहले दिन से 8,000 लोगों के प्रतिदिन यात्रा करने का अनुमान जताया गया है। इस 14.5 किलोमीटर के सफर को तय करने में 15 मिनट लगेंगे। उन्होंने बताया कि पॉड टैक्सी 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी आौर एक टैक्सी में चार से छह यात्री बैठ सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी