पीएनबी घोटाला: नीरव मोदी की बहन गैर जमानती वारंट रद्द कराने अदालत पहुंची

By भाषा | Updated: February 4, 2021 21:54 IST2021-02-04T21:54:04+5:302021-02-04T21:54:04+5:30

PNB scam: Nirav Modi's sister reaches court to cancel non-bailable warrant | पीएनबी घोटाला: नीरव मोदी की बहन गैर जमानती वारंट रद्द कराने अदालत पहुंची

पीएनबी घोटाला: नीरव मोदी की बहन गैर जमानती वारंट रद्द कराने अदालत पहुंची

मुंबई, चार फरवरी पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोपी और भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी की बहन और उनके पति ने अपने विरुद्ध जारी गैर जमानती वारंट को रद्द करने के लिए बृहस्पतिवार को अदालत का रुख किया।

नीरव की छोटी बहन पूर्वी मोदी बेल्जियम की नागरिक हैं और उनके पति मयंक मेहता के पास ब्रिटेन की नागरिकता है।

पहले दोनों इस मामले में आरोपी थे लेकिन पिछले महीने यहां पीएमएलए अदालत ने सरकारी गवाह बनने की उनकी याचिका स्वीकार कर ली थी।

दंपत्ति ने अपने वकीलों के जरिये, धन शोधन निवारण अधिनियम विशेष अदालत के न्यायाधीश वी सी बर्डे के समक्ष वारंट रद्द करने की याचिका दायर की।

अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय को जवाब देने को कहा और मामले की सुनवाई 11 फरवरी तक के लिए टाल दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: PNB scam: Nirav Modi's sister reaches court to cancel non-bailable warrant

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे