लाइव न्यूज़ :

पीएनबी घोटाला: नीरव मोदी की कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी की जमानत याचिका खारिज

By भाषा | Updated: May 18, 2021 20:14 IST

Open in App

मुंबई, 18 मई मुंबई में सीबीआई की विशेष अदालत ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की कंपनी में वरिष्ठ कार्यकारी अर्जुन पाटिल की अंतरिम जमानत की याचिका खारिज कर दी है।

पाटिल को करोड़ों रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था।

नीरव मोदी से संबंधित कंपनी 'फायरस्टार इंटरनेशनल' में वरिष्ठ कार्यकारी पाटिल को सीबीआई ने पीएनबी ने जमा कराए गए फर्जी उपक्रम पत्रों (एलओयू) की अर्जी तैयार करने में कथित भूमिका के लिये फरवरी 2018 में गिरफ्तार किया गया था।

पाटिल की याचिका सोमवार को खारिज कर दी गई थी, लेकिन आदेश की विस्तृत जानकारी मंगलवार को उपलब्ध कराई गई।

पाटिल ने जेलों में कोविड-19 फैलने से रोकने के लिये कुछ कैदियों को रिहा करने की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की सिफारिशों का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत मांगी थी।

विशेष सीबीआई न्यायाधीश एस यू वडगांवकर ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि सरकार कैदियों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिये ईमानदारी से प्रयास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं