लाइव न्यूज़ :

पीएनबी धोखाधड़ी मामला: नीरव मोदी की बहन, बहनोई के खिलाफ जारी वारंट पर अस्थायी रोक

By भाषा | Updated: April 1, 2021 20:25 IST

Open in App

मुंबई, एक अप्रैल भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की बहन और बहनोई के खिलाफ जारी वारंट को यहां एक विशेष पीएमएलए अदालत ने बृहस्पतिवार को अगले आदेश तक अस्थायी रूप से रोक दिया।

नीरव की बहन पूरवी और उनके पति मयंक मेहता दो अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले में सरकारी गवाह बन गये हैं। इस मामले में नीरव और उसके मामा मेहुल चोकसी मुख्य आरोपी हैं।

दंपती ने अपने खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट पर रोक लगाने के लिए फरवरी में अदालत का रुख किया था। उन्होंने इसके लिए यह आधार बताया था कि वे मामले में सरकारी गवाह बन गये हैं।

अभी ब्रिटेन की एक जेल में कैद नीरव और अन्य के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय पीएनबी धन शोधन मामले की 2018 से जांच कर रहा है।

पूरवी को मामले में आरोपी बनाया गया था, जिसमें ईडी और सीबीआई ने कई आरोपपत्र दाखिल किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह