पीएनबी धोखाधड़ी मामला: नीरव मोदी की बहन, बहनोई के खिलाफ जारी वारंट पर अस्थायी रोक

By भाषा | Updated: April 1, 2021 20:25 IST2021-04-01T20:25:57+5:302021-04-01T20:25:57+5:30

PNB fraud case: Temporary stay on warrant issued against brother-in-law of Nirav Modi | पीएनबी धोखाधड़ी मामला: नीरव मोदी की बहन, बहनोई के खिलाफ जारी वारंट पर अस्थायी रोक

पीएनबी धोखाधड़ी मामला: नीरव मोदी की बहन, बहनोई के खिलाफ जारी वारंट पर अस्थायी रोक

मुंबई, एक अप्रैल भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की बहन और बहनोई के खिलाफ जारी वारंट को यहां एक विशेष पीएमएलए अदालत ने बृहस्पतिवार को अगले आदेश तक अस्थायी रूप से रोक दिया।

नीरव की बहन पूरवी और उनके पति मयंक मेहता दो अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले में सरकारी गवाह बन गये हैं। इस मामले में नीरव और उसके मामा मेहुल चोकसी मुख्य आरोपी हैं।

दंपती ने अपने खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट पर रोक लगाने के लिए फरवरी में अदालत का रुख किया था। उन्होंने इसके लिए यह आधार बताया था कि वे मामले में सरकारी गवाह बन गये हैं।

अभी ब्रिटेन की एक जेल में कैद नीरव और अन्य के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय पीएनबी धन शोधन मामले की 2018 से जांच कर रहा है।

पूरवी को मामले में आरोपी बनाया गया था, जिसमें ईडी और सीबीआई ने कई आरोपपत्र दाखिल किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: PNB fraud case: Temporary stay on warrant issued against brother-in-law of Nirav Modi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे