लाइव न्यूज़ :

केनरा एचएसबीसी ओबीसी लाइफ इंश्योरेंस में अपनी हिस्सेदारी बेचेगा पीएनबी बैंक

By भाषा | Updated: May 29, 2021 23:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली 29 मई सार्वजनिक क्षेत्र का पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) केनरा एचएसबीसी ओबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचेगा।

पीएनबी ने पिछले वित्तीय वर्ष में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) के विलय के बाद जीवन बीमाकर्ता कंपनी में हिस्सेदारी हासिल की थी।

पीएनबी ने शनिवार को शेयर बाजार को बताया, ‘‘बैंक केनरा एचएसबीसी ओबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में अपनी हिस्सेदारी, उचित समय और बाजार की स्थितियों और उपलब्ध विकल्पों के आधार पर बेचेगा।’’

ओबीसी बैंक की जीवन बीमा कंपनी में 23 प्रतिशत की हिस्सेदारी है और ओबीसी बैंक का पीएनबी बैंक में विलय हो गया है।

पीएनबी बैंक ने हालांकि यह नहीं बताया कि वह केनरा एचएसबीसी ओबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में अपनी कितनी प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे