लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री का ट्विटर अकाउंट हैक होना साइबर सुरक्षा में खामियों को उजागर करता है: विपक्ष

By भाषा | Updated: December 12, 2021 19:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर कई विपक्षी नेताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर अकाउंट के कुछ समय के लिए हैक होने पर चिंता व्यक्त की और कहा कि यह साइबर सुरक्षा की खामियों को उजागर करता है।

उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा सीमा तथा आंतरिक सुरक्षा जितनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने पूछा कि क्या सभी भारतीयों का आधार डेटा सुरक्षित है।

कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल की हैकिंग एक बड़ा चिंता का विषय है। यह साइबर सुरक्षा में खामियों को उजागर करता है। नीति निर्माताओं को प्रौद्योगिकी के मामले में प्रगति और विश्वसनीयता के साथ-साथ यह महसूस करना चाहिए कि साइबर सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है, जितनी कि सीमा और आंतरिक सुरक्षा।''

राज्यसभा में शिवसेना की उपनेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ''प्रधानमंत्री का अकाउंट कुछ देर के लिए हैक किया गया। साइबर सुरक्षा का स्तर साफतौर पर उजागर हो गया है।''

कांग्रेस की एक अन्य प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने कहा, ''पीएम मोदी का ट्विटर हैंडल बीती रात हैक कर लिया गया था। यह एक बड़ी सुरक्षा चूक है।''

उन्होंने कहा, ''अगर सरकार प्रधानमंत्री के अकाउंट को पर्याप्त रूप से सुरक्षित नहीं कर सकती है, तो वह करोड़ों भारतीयों के बायोमेट्रिक आधार डेटा की सुरक्षा कैसे कर रही है।''

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने हैकिंग से संबंधित ट्वीट पर चुटकी लेते हुए प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा, ''गुड मॉर्निंग मोदी जी, सब चंगा सी?''

श्रीनिवास ने एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए यह ट्वीट किया, जिसमें दावा किया गया था कि भारत ने ‘‘आधिकारिक रूप से बिटकॉइन को कानूनी मान्यता दे दी है।’’

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर हैंडल रविवार को कुछ समय के लिए हैक कर लिया गया और इससे एक ट्वीट किया गया कि भारत ने ‘‘आधिकारिक रूप से बिटकॉइन को कानूनी मान्यता दे दी है।’’

बाद में, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि ट्विटर के समक्ष मामला उठाए जाने के बाद अकाउंट को तुरंत सुरक्षित कर लिया गया।

पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर हैंडल कुछ देर के लिए हैक कर लिया गया था। मामले को ट्विटर के समक्ष उठाया गया और अकाउंट को तत्काल सुरक्षित कर लिया गया। अकाउंट के कुछ समय तक हैक रहने के दौरान साझा किए गए किसी भी ट्वीट को नजरअंदाज किया जाए।’’

प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तिगत ट्विटर हैंडल को कुछ समय के लिए हैक किए जाने के बाद एक ट्वीट में यह भी दावा किया गया कि भारत ने आधिकारिक तौर पर 500 बीटीसी खरीदे हैं और उन्हें वह अपने नागरिकों के बीच वितरित कर रहा है और इस संबंध में एक लिंक भी साझा किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं