लाइव न्यूज़ :

भारतीय पत्रकार की हत्या पर प्रधानमंत्री की चुप्पी दुर्भाग्‍यपूर्ण : संजय सिंह

By भाषा | Updated: July 17, 2021 20:01 IST

Open in App

अलीगढ़ (उप्र) 17 जुलाई आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी और राज्‍यसभा सदस्‍य संजय सिंह ने अफगानिस्तान हिंसा को कवर करने के दौरान मारे गये फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी को शनिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और एक बहादुर भारतीय मीडियाकर्मी की इस हत्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

यहां शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में सिंह ने कहा, ''एक भारतीय पत्रकार जो तालिबान बलों के आतंकवाद का सामना करते हुए शहीद हो गया, मैं इस मामले में प्रधानमंत्री की चुप्पी की कड़ी निंदा करता हूं।'' उन्होंने कहा, ''यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जहां अफगानिस्तान के राष्ट्रपति और विश्व मीडिया ने इस घटना पर दुख और शोक प्रकट किया है वहीं हमारे प्रधानमंत्री चुप्पी साधे हुए हैं।''

सिंह ने कहा, ''ऐसा लगता है कि हमारे प्रधानमंत्री आतंक फैलाने वाली तालिबानी ताकतों को नाराज नहीं करना चाहते हैं।'' उन्होंने कहा, ''हमें इस बहादुर युवा पत्रकार को सलाम करना चाहिए जिन्होंने तालिबानी हमलावरों के बारे में पूरी दुनिया को सच्चाई बताने का प्रयास करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।''

समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अखिलेश यादव के साथ अपनी हालिया मुलाकात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सपा के साथ आप के गठबंधन की अटकलें लगाई जाती हैं जो निराधार हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि ऐसा कोई प्रस्‍ताव आता है तो इसे मीडिया के साथ साझा करुंगा।

सिंह ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में कानून-व्यवस्था बहाल करने के नारे पर सत्ता में आई थी, लेकिन हालात सुधारने की बजाय उत्तर प्रदेश इस समय ‘गुंडा राज’ की चपेट में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे