लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री की जम्मू-कश्मीर के नेताओं से मुलाकात सराहनीय, वहां शांति और विकास होगा : तोमर

By भाषा | Updated: June 25, 2021 19:05 IST

Open in App

भोपाल, 25 जून केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू-कश्मीर के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बातचीत ‘‘सराहनीय’’ है और यह वहां आतंकवाद की जगह शांति, सद्भाव और विकास स्थापित करेगी।

प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर की मुख्यधारा की पार्टियों के गठबंधन के नेताओं से मुलाकात की थी। बैठक के बारे में एक सवाल के उत्तर में तोमर ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री जी की कल जो बैठक रही वह बहुत ही सराहनीय रही है और आप लोगों ने देखा होगा कि जितने नेतागण वहां उपस्थित थे सभी लोगों ने आशा भरी नजरों से उस बैठक को लिया है। मुझे लगता है प्रधानमंत्री की जो पहल और कल्पना है उससे जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की जगह शांति ,सद्भाव और विकास स्थापित होगा।’’

उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद जम्मू कश्मीर में पूरी तरह से शांति है, सौहार्द का वातावरण है। उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर जिला पंचायत के चुनाव अच्छे वातावरण में संपन्न हो गए हैं। उन्होंने दावा किया कि केन्द्र सरकार के पंचायती राज मंत्रालय ने एक बड़ी राशि पंचायतों के विकास के लिए वहां दी है तथा कृषि क्षेत्र में और कृषि उत्पादों के विपणन के क्षेत्र में भारत सरकार बहुत तेजी से जम्मू-कश्मीर में काम कर रही है।

केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन के सवाल पर तोमर ने कहा कि किसान संघों के नेताओं से सरकार 10-11 बार बात कर चुकी है, 50 घंटे से अधिक चर्चा चली है। उन्होने कहा कि उनकी परेशानियां समझने का प्रयास किया है और आज भी भारत सरकार पूरा मन रखती है कि जिस प्रावधान पर उन्हें आपत्ति है वह खुले मन से बताएं, हम विचार करने के लिए, निराकरण करने के लिए भी तैयार हैं।

इसके साथ ही तोमर ने कहा, ‘‘जब भी किसानों की ओर से प्रस्ताव आएगा तो हम निश्चित रूप से बातचीत के लिए तैयार हैं।’’ तोमर यहां भाजपा की अनुसूचित जाति/ जनजाति प्रकोष्ठ की बैठक से इतर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां