लाइव न्यूज़ :

पीएम का भावुक होना दिखाता है कि उनके दिल में लोगों के अपनों को खोने का है कितना दर्द : हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: May 21, 2021 21:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों को याद कर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भावुक होने पर स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि यह साबित करता है कि उनके दिल में लोगों के अपनों को खोने का कितना दर्द है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने एक ट्वीट में कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति और कड़े फैसले लेने वाले प्रधानमंत्री मोदी कुछ मामलों में बेहद भावुक हैं।

हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘डॉक्टरों से संवाद करते समय कोविड-19 से जान गंवाने वालों को याद कर प्रधानमंत्री जिस तरह भावुक हो उठे, वो यह साबित करता है कि उनके दिल में लोगों के अपनों को खोने का कितना दर्द है।’’

हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ऐसे नेता हैं, जिन्होंने आम जनता से न केवल राजनीतिक रिश्ता विकसित किया है, बल्कि एक भावनात्मक लगाव कायम किया है। आज काशी के डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उनका संवाद, उनके उसी भावनात्मक लगाव को दर्शाता है।’’

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण अनेक परिवारों द्वारा उनके सदस्यों को खोने के दुख से प्रधानमंत्री भावुक हो उठे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!