लाइव न्यूज़ :

कृषि कानूनों को निरस्त करने का प्रधानमंत्री का फैसला सही प्रतीत होता है: बीकेएस

By भाषा | Updated: November 19, 2021 23:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़़े भारतीय किसान संघ (बीकेएस) ने शुक्रवार को कहा कि तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्णय ''अनावश्यक विवादों और संघर्षों'' से बचने के लिहाज से ''सही प्रतीत होता है।''

हालांकि, बीकेएस ने किसान नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि विरोध प्रदर्शन जारी रखने का उनका "अहंकारी रवैया" छोटे किसानों के लिए फायदेमंद नहीं है।

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रधानमंत्री के निर्णय का स्वागत किया लेकिन कहा कि वह संसदीय प्रक्रिया के तहत इस घोषणा के प्रभावी होने की प्रतीक्षा करेगा।

बीकेएस के महासचिव बद्री नारायण चौधरी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, " इन तीनों किसान कानूनों को निरस्त करने का प्रधानमंत्री का निर्णय अनुचित विवादों और संघर्षों से बचने के लिए एक सही निर्णय प्रतीत होता है।"

बयान में कहा गया है, ''इन तथाकथित किसान नेताओं का इस तरह का अहंकारी रवैया लंबे समय में हमारे देश के छोटे किसानों के लिए फायदेमंद नहीं है, जिनकी संख्या लगभग 90 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos