लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी के टीके की घोषणा पर ममता बनर्जी ने कहा- हमारी बात सुनने में उन्हें 4 महीने लग गए

By भाषा | Updated: June 8, 2021 07:33 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि 18 साल से अधिक के लोगों को कोरोना का टीका मुफ्त में दिलाने संबंधी फैसला लेने में केंद्र सरकार ने बहुत देर कर दी। उन्होंने कहा कि इस देरी के कारण कई लोगों को जान गंवानी पड़ी।

Open in App
ठळक मुद्दे पीएम मोदी को राज्यों की अपील सुनने में 4 महीने लग गए, बहुत पहले होना चाहिए था ये फैसला: ममता बनर्जी ममता ने कहा- काफी दबाव में पीएम ने हमारी बात सुनी और हम कह रहे थे, उसे लागू कियाफैसले में देरी के कारण कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है: ममता बनर्जी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का मुफ्त टीकाकरण करने का निर्णय काफी समय पहले लिया जाना चाहिए था और विलंब के कारण कई लोगों को जान गंवानी पड़ी है।

सभी वयस्कों को मुफ्त टीका देने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा पर बनर्जी ने कहा कि राज्यों की अपील सुनने में उन्हें चार महीने लग गए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘फरवरी 2021 और इसके बाद कई बार मैंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सभी को मुफ्त टीका देने का आग्रह किया था। उन्हें चार महीने लग गए और काफी दबाव में अंतत: उन्होंने हमारी बात सुनी और इतने समय से जो हम कह रहे थे, उसे लागू किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महामारी की शुरुआत से ही भारत के लोगों की सेहत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए थी। दुर्भाग्य से प्रधानमंत्री द्वारा देर से लिए गए निर्णय के कारण कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। उम्मीद है कि इस बार टीकाकरण अभियान का प्रबंधन बेहतर तरीके से होगा, जिसमें लोगों पर ध्यान दिया जाएगा न कि प्रचार पर।’’

मोदी ने घोषणा की है कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के टीकाकरण के लिए 21 जून से राज्यों को कोरोना वायरस का टीका मुफ्त दिया जाएगा और कहा कि आगामी दिनों में देश में टीका आपूर्ति में पर्याप्त बढ़ोतरी होगी।

टॅग्स :ममता बनर्जीनरेंद्र मोदीकोरोनावायरस वैक्सीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया