लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री की टीके को लेकर घोषणा से कोविड के खिलाफ जंग में नयी ताकत मिलेगी : राजनाथ सिंह

By भाषा | Updated: June 7, 2021 19:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि देश में 18 साल से ज्यादा आयुवर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिये केंद्र द्वारा मुफ्त कोविड-19 टीका उपलब्ध कराए जाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा से महामारी के खिलाफ लड़ाई में नई ताकत मिली है।

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की घोषणा से देश के लोगों को काफी राहत मिली है।

रक्षा मंत्री ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 वर्ष से ऊपर के सभी देशवासियों को केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त टीका लगाए जाने की घोषणा करते जनता तो बड़ी राहत और कोरोना वायरस से लड़ने की नयी ताकत दी है।”

उन्होंने कहा, “इस जनकल्याणकारी निर्णय के लिये मैं प्रधानमंत्री का हार्दिक अभिनंदन करता हूं।”

राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में मोदी ने घोषणा की कि 21 जून से केंद्र सरकार 18 साल से ज्यादा उमर् के सभी देशवासियों को मफ्त टीका देगा।

हिंदी में सिलसिलेवार किये गए ट्वीट में सिंह ने कहा कि भारत में टीके को लेकर अफवाह फैलाने के कुछ लोगों के प्रयास को मोदी ने पूरी तरह खारिज कर दिया।

सिंह ने कहा, “भारत में टीके को लेकर सुनियोजित तरीके से अफवाह और आशंका फैलाने के प्रयासों को आज प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पूरी तरह खारिज करते हुए देशवासियों का टीकाकरण अभियान के प्रति भरोसा बढ़ाया है। मैं इसके लिये उन्हें धन्यवाद देता हूं।”

रक्षा मंत्री ने लोगों से बहकावे में न आने और पूर्व विश्वास के साथ टीकाकरण करवाने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा, “वैक्सीन ही कोरोना के खिलाफ वह मजबूत कवच है जिसे अपनाकर हम इस महामारी को हराने में सफल होंगे।”

रक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री की देश में 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को दिवाली तक मुफ्त राशन योजना का लाभ देने की घोषणा को भी “बड़ा कदम” करार दिया।

उन्होंने कहा, “आज प्रधानमंत्री ने गरीबों के लिये बड़ा कल्याणकारी कदम उठाते हुए गरीब कल्याण अन्न योजना को दिवाली यानी नवंबर माह तक बढ़ा दिया। इसके तहत देश के 80 करोड़ गरीबों को निर्धारित मात्रा में अनाज मिलता रहेगा।”

सिंह ने कहा कि सरकार गरीबों के कल्याण के प्रति समर्पित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे