PM Modi Shares: और अधिक मेहनत करने और विकसित भारत के सपने को साकार?, पीएम मोदी ने शेयर किया...
By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 31, 2024 21:32 IST2024-12-31T15:06:01+5:302024-12-31T21:32:41+5:30
PM Modi Shares: 2025 में और भी अधिक मेहनत करने और विकसित भारत के अपने सपने को साकार करने के लिए दृढ संकल्पित हैं।

photo-ani
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2024 में हासिल उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि सरकार वर्ष 2025 में और भी अधिक मेहनत करने तथा विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। माईगोवइंडिया द्वारा ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए मोदी ने कहा कि सामूहिक प्रयास और परिवर्तनकारी परिणाम! 2024 में कई उपलब्धियां हासिल हुई हैं, जिन्हें इस वीडियो में बहुत ही शानदार ढंग से दर्शाया गया है। हम 2025 में और भी अधिक मेहनत करने और विकसित भारत के अपने सपने को साकार करने के लिए दृढ संकल्पित हैं।
Collective efforts and transformative outcomes!
— Narendra Modi (@narendramodi) December 31, 2024
2024 has been marked by many feats, which have been wonderfully summed up in this video. We are determined to work even harder in 2025 and realise our dream of a Viksit Bharat. https://t.co/HInAc0n094
Looking back at 2024: A Year of Achievements for India!
Experience the unforgettable moments that marked a year of progress, unity, and steps toward a Viksit Bharat!#2024Rewind#Recap2024#MilestonesOfIndiapic.twitter.com/yn4tqiYoaY— MyGovIndia (@mygovindia) December 31, 2024
नववर्ष पर संदेश में राष्ट्रपति ने एकता और उत्कृष्टता के मार्ग पर देश को आगे ले जाने का आग्रह किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए साल की पूर्व संध्या पर मंगलवार को नागरिकों को शुभकामनाएं दीं और सभी से ‘‘हमारे समाज और राष्ट्र’’ को एकता और उत्कृष्टता के मार्ग पर आगे ले जाने का आग्रह किया। उन्होंने एक संदेश में कहा कि नए साल का आगमन नयी उम्मीदों, सपनों और आकांक्षाओं की शुरुआत का प्रतीक है।
मुर्मू ने कहा कि यह अवसर ‘‘हमारी इच्छाओं’’ को पूरा करने के लिए नए जोश के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा, ‘‘आइए हम नए साल का स्वागत खुशी और उत्साह के साथ करें तथा अपने समाज और राष्ट्र को एकता और उत्कृष्टता के मार्ग पर आगे ले जाएं।’’ राष्ट्रपति ने भारत और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।