लाइव न्यूज़ :

पीएमके ने काजू इकाई के कर्मचारी की हत्या मामले में द्रमुक सांसद की गिरफ्तारी की मांग की

By भाषा | Updated: October 10, 2021 16:38 IST

Open in App

चेन्नई, 10 अक्टूबर पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) ने मांग की है कि काजू इकाई के एक कर्मचारी की हत्या के मामले में द्रविड़ मुनेत्र कषगम(द्रमुक) सांसद टी आर वी एस रमेश को सीबी-सीआईडी द्वारा तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

पीएमके के संस्थापक एवं नेता डॉ एस रामदास ने रविवार को एक बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सांसद की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से कई प्रकार के संदेह पैदा हो रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी में देरी से हत्या के मामले की जांच प्रभावित हो सकती है।

तमिलनाडु के कुड्डालोर से लोकसभा सांसद एस रमेश का नाम कुड्डालोर जिले के पनरुती में काजू इकाई के एक कर्मचारी गोविंदरासु की हत्या के मामले में दर्ज प्राथमिकी में है।

पीएमके नेता ने कहा कि इस मामले में एस रमेश के सहायक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी सांसद को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि पिछले महीने कर्मचारी की हत्या के बाद से एस रमेश पुलिस की निगरानी में होने चाहिए थे और उनकी स्थिति का पता लगाने में भी कोई कठिनाई नहीं होती।

पीएमके नेता ने सवाल किया, ‘‘इस मामले में मुख्य आरोपी एस रमेश को गिरफ्तार करने में सीबी-सीआईडी क्यों हिचकिचा रही है? यह समझ से परे है। सांसद को गिरफ्तार किए बिना अन्य लोगों को गिरफ्तार करने का कोई औचित्य नहीं है।’’

रामदास ने आरोप लगाया कि यदि एस रमेश को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह सबूतों से छेड़छाड़ करेंगे। उन्होंने सीबी-सीआईडी से सांसद को तुरंत गिरफ्तार करने का आग्रह किया।

गौरतलब है कि द्रमुक नेता एस रमेश पर हत्या, साजिश रचने और सबूतों को मिटाने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा सीबी-सीआईडी मामले की जांच कर रही है।

पीएमके का पदाधिकारी गोविंदरासु पिछले करीब सात वर्षों से कुड्डालोर जिले में रमेश के स्वामित्व वाली काजू इकाई में काम कर रहा था।

काजू इकाई प्रबंधन ने दावा किया था कि गोविंदरासु की मौत आत्महत्या के कारण हुई और शुरू में पुलिस ने इसकी जांच ‘संदिग्ध परिस्थितियों में मौत’ के रूप में की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए