लाइव न्यूज़ :

पीएमजीएसवाय का कर्मचारी रिहा, अधिकारी अभी भी नक्सलियों के कब्जे में

By भाषा | Updated: November 13, 2021 13:30 IST

Open in App

बीजापुर,13 नवंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से अपहृत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के एक कर्मचारी को नक्सलियों ने रिहा कर दिया है, वहीं कनिष्ठ अभियंता अब भी उनके कब्जे में है।

बीजापुर जिले के पुलिस ​अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के गोरना-मनकेली मार्ग पर बृहस्पतिवार को सर्वेक्षण के लिए गए कनिष्ठ अभियंता रोशन लकड़ा (35) और कर्मचारी लक्ष्मण परतागिरी (24) लापता हो गए थे, बाद में दोनों का अपहरण होने की जानकारी मिली थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने परतागिरी को रिहा कर दिया है, वहीं लकड़ा अभी भी नक्सलियों के कब्जे में है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि नक्सली दोनों को गोरना गांव से करीब चार किलोमीटर दूर कन्हाईगुड़ा गांव से अपने साथ ले गए थे। शुक्रवार शाम को नक्सलियों ने परतागिरी को रिहा कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परतागिरी सुरक्षित है। पुलिस ने लकड़ा की खोज शुरू कर दी है। बीजापुर जिला मुख्यालय से गोरना-मनकेली गांव के मध्य 15 किलोमीटर के हिस्से में सड़क का निर्माण किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?