लाइव न्यूज़ :

पीएमसीएच ने कोविड-19 मरीज को मृत बताकर उसके परिजन को अन्य व्यक्ति का शव सौंपा, जांच का आदेश

By भाषा | Updated: April 11, 2021 22:26 IST

Open in App

पटना, 11 अप्रैल पटना मेडिकल कालेज अस्पताल (पीएमसीएच) में कोरोना वायरस से संक्रमित एक जीवित व्यक्ति को मृत बताकर अस्पताल प्रशासन द्वारा उसके परिवार को एक अन्य व्यक्ति का शव सौंपे जाने का मामला रविवार को प्रकाश में आया।

पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया है और पीएमसीएच के प्राचार्य एवं अधीक्षक को पत्र लिखकर उन्हें सख्त निर्देश दिया है।

उन्होंने उन्हें इस घटना में लापरवाही एवं कुप्रबंधन की जांच कर जवाबदेही तय करने तथा दोषी के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने और 24 घंटे के अंदर उसकी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही की पुनरावृति रोकने की पुख्ता व्यवस्था करने का भी सख्त निर्देश दिया है।

दरअसल पटना जिला के बाढ़ अनुमंडल के महमदपुर गांव के निवासी चुन्नू कुमार के कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था ।

पीएमसीएच प्रशासन द्वारा 11 अप्रैल को चुन्नू कुमार को मृत बताकर उनके भाई बृजबिहारी को दूसरे व्यक्ति का शव सौंप दिया गया।

मामले के संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला नियंत्रण कक्ष के सिटी मजिस्ट्रेट को मामले को देखने का आदेश दिया। तदनुसार सिटी मजिस्ट्रेट ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि चुन्नू कुमार जीवित हैं और पीएमसीएच में भर्ती हैं तथा उनके परिवार को किसी अन्य व्यक्ति का शव सौंप दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों