लाइव न्यूज़ :

पुणे में कोविड-19 की स्थिति पर अदालत में हलफनामा दायर करेगी पीएमसी : महापौर

By भाषा | Updated: May 8, 2021 16:36 IST

Open in App

पुणे, आठ मई पुणे के महापौर मुरलीधर मोहोल ने शनिवार को कहा कि शहर में कोरोना वायरस की स्थिति को जैसा महाराष्ट्र सरकार प्रस्तुत कर रही है वह गुमराह करने वाला है और कहा कि सही तस्वीर सामने रखने के लिए पुणे महानगरपालिका (पीएमसी) बंबई उच्च न्यायालय में एक हलफनामा दायर करेगी।

मोहोल ने एक बयान में कहा कि यह संभव है कि सरकार द्वारा पुणे में महामारी की स्थिति के बारे में उच्च न्यायालय में कुछ पुराने आंकड़े जमा किए गए हों।

उन्होंने कहा, “लेकिन स्थिति अब बदल गई है। इसलिए लोगों के बीच डर एवं भ्रम फैलने से रोकने के लिए हमने उच्च न्यायालय में एक हलफनामा दायर करने का फैसला किया है। हमारा मानना है कि पुणे शहर में सख्त प्रतिबंधों की जरूरत नहीं है।”

उच्च न्यायालय ने पुणे जिले में “गंभीर स्थिति” का बृहस्पतिवार को संज्ञान लिया था और कहा था कि वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पुणे नगरपालिका आयुक्त को बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त से ‘‘मार्गदर्शन” लेना चाहिए। अदालत ने सरकार से पुणे में पूर्ण लॉकडाउन लगाने पर भी विचार करने को कहा था।

शुक्रवार को, राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा, “पुणे जिले में पुणे शहर, पिंपरी-चिंचवाड़ और ग्रामीण हिस्से आते हैं और संक्रमण के आंकड़े भ्रमित करने वाले हो सकते हैं। मोहोल पुणे के महापौर हैं और उन्हें स्थिति के ब्योरे महाधिवक्ता को देने चाहिए और इससे उच्च न्यायालय को अवगत कराना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब