लाइव न्यूज़ :

पीएमसी बैंक घोटाला: प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र के विधायक से जुड़े परिसरों पर छापा मारा

By भाषा | Updated: January 22, 2021 19:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी प्रवर्तन निदेशालय ने पीएमसी बैंक के 4,300 करोड़ रुपये के कथित घोटाले से संबंधित धन शोधन के मामले में महाराष्ट्र के एक विधायक से जुड़े कुछ परिसरों पर शुक्रवार को छापा मारा।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बहुजन विकास आघाड़ी (बीवीए) प्रमुख और विधायक हितेन्द्र ठाकुर द्वारा प्रोमोटेड विवा ग्रुप के पालघर जिले के वसई-विरार इलाके में स्थित पांच परिसरों की तलाशी ली जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि मुंबई में भी कुछ परिसरों की तलाशी ली जा रही है।

उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी कंपनी एचडीआईएल और कुछ अन्य द्वारा विवा ग्रुप को दिया गया धन एजेंसी की जांच के दायरे में है और इस कथित संबंध को साबित करने के लक्ष्य से साक्ष्य एकत्र करने के लिए छापा मारा गया है।

ठाकुर की पार्टी में तीन विधायक हैं और उन्होंने शिवसेना प्रमुख व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नीत महा विकास आघाड़ी सरकार को अपना समर्थन दिया हुआ है। ठाकुर के अलावा उनके बेटे क्षितिज ठाकुर नालासोपोरा से और राजेश पाटिल बोईसर सीट से विधायक हैं।

महा विकास आघाड़ी गठबंधन में राकांपा और कांग्रेस भी शामिल हैं।

ईडी इससे पहले शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत से भी पूछताछ कर चुका है। वर्षा राउत पर मामले के एक अन्य आरोपी प्रवीण राउत की पत्नी माधुरी राउत से बिना ब्याज के 55 लाख रुपये का कथित ऋण लेने का संदेह है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे