लाइव न्यूज़ :

पीएमसी बैंक घोटाला: प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र के विधायक से जुड़े परिसरों पर छापा मारा

By भाषा | Updated: January 22, 2021 23:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी प्रवर्तन निदेशालय ने पीएमसी बैंक के 4,300 करोड़ रुपये के कथित घोटाले से संबंधित धनशोधन के मामले में महाराष्ट्र के एक विधायक और उनके एक फर्म से जुड़े कुछ परिसरों पर शुक्रवार को छापा मारा। आरोप है कि उन्होंने ‘‘बैंक के धन का अवैध तरीके से हस्तांतरण किया है।’’

एजेंसी ने बताया कि बहुजन विकास आघाड़ी (बीवीए) प्रमुख और विधायक हितेन्द्र ठाकुर द्वारा प्रोमोटेड विवा ग्रुप, उसके सहयोगियों और दो वित्तीय सलाहकारों के पालघर जिले के वसई-विरार और मुंबई के अंधेरी, जुहु और चेम्बूर स्थित पांच आवासीय और व्यावसायिक परिसरों पर छापा मारा गया। कार्रवाई में ‘‘73 लाख रुपये नकद, कई डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य बरामद हुए हैं।’’

ठाकुर की पार्टी में तीन विधायक हैं और उन्होंने शिवसेना प्रमुख व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नीत महा विकास आघाड़ी सरकार को अपना समर्थन दिया हुआ है। ठाकुर के अलावा उनके बेटे क्षितिज ठाकुर नालासोपोरा से और राजेश पाटिल बोईसर सीट से विधायक हैं।

महा विकास आघाड़ी गठबंधन में राकांपा और कांग्रेस भी शामिल हैं।

पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी बैंक द्वारा अक्टूबर 2019 में हाउंसिंग डेवेलपमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएन), उसके प्रमोटर राकेश कुमार वाधवान, उनके बेटे सारंग वाधवान, पूर्वचेयरमैन वरयम सिंह और पूर्व प्रबंध निदेशक जॉय थॉमस द्वारा ऋण धोखाधड़ी करने का आरोप है। केन्द्रीय एजेंसी ने इस कथित ऋण घोटाले से जुड़े धन शोधन को लेकर आपराधिक मामला दर्ज किया है।

ईडी इससे पहले शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत से भी पूछताछ कर चुका है। वर्षा राउत पर मामले के एक अन्य आरोपी प्रवीण राउत की पत्नी माधुरी राउत से बिना ब्याज के 55 लाख रुपये का कथित ऋण लेने का संदेह है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है