लाइव न्यूज़ :

पीएमसी बैंक: शिवसेना नेता की पत्नी को धन हस्तांतरण मामले में ईडी ने 72 करोड़ रु की संपत्ति कुर्क की

By भाषा | Updated: January 1, 2021 22:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जनवरी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने महाराष्ट्र के एक नागरिक की 72 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है जिनकी पत्नी का शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी के साथ कथित लेन-देन, एजेंसी की 4,300 करोड़ रुपये से अधिक के पीएमसी बैंक धनशोधन मामले की जांच के घेरे में है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि प्रवीण राउत नामक व्यक्ति ने कर्ज की आड़ में पीएमसी बैंक से 95 करोड़ रुपये का गबन किया जिनमें से उन्होंने 1.6 करोड़ रुपये अपनी पत्नी माधुरी राउत को दिये और माधुरी ने 55 लाख रुपये दो हिस्सों में संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को ‘ब्याज मुक्त ऋण’ के रूप में हस्तांतरित किये।

ईडी ने हाल ही में वर्षा राउत को इस लेनदेन के संबंध में तथा अन्य कुछ सौदों के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया था जिसके बाद महाराष्ट्र और केंद्र के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गये जहां महा विकास आघाड़ी (एमवीए) नीत राज्य सरकार ने केंद्र पर उन्हें परेशान करने के लिए संघीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

वर्षा राउत ने तीन बार एजेंसी के नोटिस पर अमल नहीं किया और अब वह पांच जनवरी को मुंबई में ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए पहुंच सकती हैं।

संजय राउत ने इस सप्ताह की शुरुआत में मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन में अपनी पत्नी की ओर से किसी तरह की अनियमितता होने की बात को खारिज करते हुए कहा कि वे करीब डेढ़ महीने से इस मामले के सिलसिले में ईडी के साथ संपर्क में हैं।

संजय राउत (59) राज्यसभा सदस्य हैं और शिवसेना के प्रवक्ता भी हैं।

उन्होंने कहा कि 55 लाख रुपये के कर्ज के लेन-देन के संबंध में ब्योरा ईडी को जमा किया जा चुका है।

ईडी ने कहा कि उसने धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत प्रवीण राउत की 72 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क की है। ईडी ने अपने बयान में प्रवीण राउत की पत्नी और संजय राउत की पत्नी के बीच कथित वित्तीय लेन-देन की जानकारी दी।

एजेंसी ने बयान में कहा, ‘‘जांच में सामने आया कि आरोपी प्रवीण राउत ने अनेक लोगों के साथ मिलीभगत और साजिश करके एचडीआईएल के माध्यम से 95 करोड़ रुपये का गबन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान