लाइव न्यूज़ :

पीएमसी बैंक मामला : शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी ईडी कार्यालय पहुंचीं

By भाषा | Updated: January 4, 2021 19:00 IST

Open in App

मुंबई, चार जनवरी शिवसेना के सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय पहुंचीं। पीएमसी बैंक धनशोधन मामले से जुड़े कथित लेन-देन के सिलसिले में ईडी ने उन्हें तलब किया था। एक पुलिस अधिकारी ने इस बारे में बताया ।

अधिकारी के मुताबिक वर्षा राउत केंद्रीय एजेंसी द्वारा तलब किए जाने के बाद दिन में करीब तीन बजे दक्षिण मुंबई में बल्लार्ड पीअर स्थित ईडी कार्यालय पहुंची।

इससे पहले उनके पांच जनवरी को ईडी कार्यालय पहुंचने की संभावना थी।

ईडी ने पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक जालसाजी मामले में गिरफ्तार एक आरोपी प्रवीण राउत के खाते से धन के कथित हस्तांतरण के मामले में वर्षा राउत को तलब किया था।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि प्रवीण राउत ने कर्ज के नाम पर बैंक से 95 करोड़ रुपये का गबन किया। इसमें से 1.6 करोड़ रुपये उन्होंने अपनी पत्नी माधुरी को दिए जिन्होंने आगे ब्याज मुक्त कर्ज के तौर पर दो बार वर्षा राउत को 55 लाख रुपये दिए।

प्रवीण राउत हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआईएल) की सहायक कंपनी गुरुआशीष कंस्ट्रक्शन के निदेशकों में शामिल थे। पीएमसी बैंक से अवैध तरीके से कर्ज लेने के लिए एचडीआईएल के निदेशकों के साथ प्रवीण को गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे