लाइव न्यूज़ :

पीएमएवाई-जी गरीबों को सम्मानित जीवन देने का प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प :अमित शाह

By भाषा | Updated: January 20, 2021 21:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जनवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) गरीबों को सम्मानित जीवन प्रदान करने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है और योजना के लाभ बिना किसी भेदभाव के लोगों को दिये जा रहे हैं।

शाह ने हिंदी में ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पीएमएवाई-जी के तहत अभी तक 1.26 करोड़ आवास बन चुके हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पीएमएवाई-जी गरीबों को सम्मानित जीवन देने के लिए मोदी जी का एक संकल्प है। प्रधानमंत्री ने पीएमएवाई-जी से उत्तर प्रदेश के 6.1 लाख लाभार्थियों को 2,691 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी कर 2022 तक हर व्यक्ति के सर पर छत दिये जाने के अपने संकल्प को पुनः प्रमाणित किया है।’’

गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इस योजना के तहत अभी तक 1.26 करोड़ घर बन चुके हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बिना किसी भेदभाव के इस योजना से लाभार्थियों को घर के साथ शौचालय, गैस व बिजली कनेक्शन एवं साफ पेयजल देने के लिए अन्य गरीब कल्याण की योजनाओं के साथ जोड़कर लाभ पहुँचाया जा रहा है।’’

सहायता में 5.30 लाख लाभार्थियों को दी जाने वाली पहली किश्त और 80,000 लाभार्थियों को दी जाने वाली दूसरी किश्त शामिल है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सभी के लिए 2022 तक आवास मुहैया कराने का संकल्प जताया था जिसके लिए 20 नवंबर, 2016 को पीएमएवाई-जी योजना की घोषणा की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है