लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री संभवत: जम्मू-कश्मीर में कोई क्रांतिकारी कदम उठाएंगे : भाजपा नेता कवींद्र गुप्ता

By भाषा | Updated: June 27, 2021 20:18 IST

Open in App

जम्मू, 27 जून भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर में संभवत: कुछ ‘क्रांतिकारी कदम’ उठाएंगे, जिनमें विधानसभा चुनाव कराना शामिल है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में 24 जून को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में गुप्ता जम्मू-कश्मीर से भाजपा के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ‘‘जल्द जम्मू-कश्मीर के पहले के गौरव को बहाल करेगी और लोगों को अवसर मिलेगा, जो पहले कभी नहीं हुआ।’’

भाजपा नेता ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री संभवत: जम्मू-कश्मीर के लिए क्रांतिकारी कदम उठाएंगे, जिनमें कभी राज्य की पहचान रहे स्वर्णिम दिनों की यथाशीघ्र वापसी सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र विधानसभा चुनाव कराना शामिल है।’’

उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक ‘‘ बहुत सफल’’थी और यह ‘‘वहां मौजूद हर किसी द्वारा महसूस किया जा सकता है’’।

गुप्ता ने कहा, ‘‘ जम्मू-कश्मीर के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति अडिग आस्था को बनाए रखना चाहिए क्योंकि वे यह अभूतपूर्व विकास और दीर्घकालिक शांति सुनिश्चित करने के लिए कर रहे हैं।’’

इस बीच, जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मंजीत सिंह ने कहा कि पार्टी जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक संकट दूर करने के लिए केंद्र से संवाद में विश्वास करती है ताकि विधानसभा चुनाव यथासंभव शीघ्र हो सके।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘लोगों के मुद्दों के समाधान के लिए चुनी हुई सरकारी जरूरी है क्योंकि नौकरशाही लोगों के उम्मीदों को पूरा करने में हर मोर्चे पर असफल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा